सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार आज

खबरें अभी तक। सावन का महीना महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में पूजा-पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन के महीने में हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जाता है। इस महीने में चारों और हरियाली होती है, इसलिए इस त्योहार को हरियाली तीज भी कहते हैं। हरियाली  को महिलाएं बड़ी धूम-धाम से मनाती हैं।

मान्यताओं के अनुसार हरियाली तीज का त्योहार बहुत पावन माना जाता है। महिलाएं इस दिन 16 श्रृगांर करती हैं। महिलाओं के लिए हरियाली तीज बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। हरियाली तीज का त्योहार हर साल सावन की शुक्ल की तृतीया के दिन मनाया जाता है। मनचाहे वर और अच्छे सौभाग्य की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सिंगार करती हैं मेहंदी लगाती हैं नए नए वस्त्र पहनती हैं और शादी की तरह जशन भी मनाती हैं। यमुनानगर में भी एक निजी होटल में तीज का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बहुत सी महिलाएं सज धज के पहुंची। महिलाओं ने नाच-गाकर और डांडिया खेल कर अपनी खुशी व्यक्त की। बच्चे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

अग्रवाल महिला सभा की संयोजक मनीषा अग्रवाल ने बताया कि तीज का त्योहार अपनी संस्कृति को बचाने के लिए मनाते हैं क्योंकि आजकल ज्यादातर  बच्चों को त्योहारों के बारे में जानकारी नहीं होती है। लोग पहले परिवार के लोग इकट्ठे रहते थे और एक साथ त्यौहार मनाते थे लेकिन आजकल यह संस्कृति खत्म होती जा रही है इस लिए अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए आज सब महिलाएं पूरे परिवार के साथ यहां पहुंची हैं और इस त्यौहार को मनाया जा रहा है।