बोरवेल में जहरीली गैस के फैलने से मजदूर सहित 2 युवकों की मौत

खबरें अभी तक। शाहबाज नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब कुएं में जहरीली गैस के फैलने से बोरवेल में उतरे मजदूर और किसान की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा दिया है।

घटना थाना सदर बाजार की शाहबाज नगर की जहां बोरवेल में जब मजदूर धर्मवीर घुसा उसी समय कुएं में जहरीली गैस से वह बेहोश होने लगा। मजदूर के बेहोश होने पर पास में खड़े किसान गुरमीत सिंह ने धर्मवीर को बचाने का प्रयास का इस दौरान वह भी बेहोश होकर गिर गए। दोनों को बेहोशी की हालत मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्रशासन के अधिकारियो जायजा लिया है जहां पर दैवी आपदा में दोनों लोगों को चार चार लाख का मुआवजा दिया गया है। इन मौतो से दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।