दिल्ली में महिला आयोग की विशेषज्ञ समिति शेल्टर होम की करेगी जांच

खबरें अभी तक। महिलाओं और बच्चियों के शेल्टर होम की विस्तृत रूप से जांच करने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने एक विशेषज्ञ समिति बनाई है। इस समिति में विद्वान, वकील, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है।

Image result for महिलाओं और बच्चियों के शेल्टर होम की विस्तृत रूप से जांच

इस समिति के पास सरकार द्वारा एवं प्राइवेट संस्थाओं द्वारा संचालित महिलाओं और बच्चियों के शेल्टर होम की स्थिति की जांच करने का अधिकार है। यह विशेषज्ञ समिति इन शेल्टर होम में महिलाओं और लड़कियों की स्थिति, सुरक्षा, सुविधाओं और इनके पुनर्वास के लिए शेल्टर होम द्वारा किये गए कार्यों का जायजा लेगी और एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “आयोग ने स्वयं दिल्ली सरकार द्वारा संचालित कई शेल्टर होम का दौरा किया है।  आयोग ने शिकायतों पर प्राइवेट संस्थाओं द्वारा संचालय कई शेल्टर होम का भी दौरा किया है।  यह समिति इन शेल्टर होम की एक व्यापक जांच करेगी। मुजफ्फरपुर और देवरिया की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। यह समय की मांग है कि देश में संचालित सभी शेल्टर होम की व्यापक जांच की जाए। ”

बता दें कि बीते दिनों बिहार के मुज़फ्फरपुर के शेल्टर होम में 34 लड़कियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था। इसके अलावा सोमवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भी एक शेल्टर होम में छापा मार कर 24 लड़कियों को मुक्त कराया गया।