बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

खबरें अभी तक। बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।  गुजरात पुलिस बदमाशों का काफी समय से पीछा कर रही थी। सूचना मिलने के बाद ही बुलंदशहर की पहासू पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद पांचों बदमाश किए गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की लोकेशन बुलंदशहर मिलने के बाद गुजरात पुलिस बदमाशों को पकड़ने आई थी। बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे।

सूचना मिलने पर बदमाशों की घेराबंदी कर बुलंदशहर की पहासू पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया। बड़े क्रिमनल बताए जा रहे हैं बदमाश। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमन्चा, दो चाकू, 3 ज़िन्दा कारतूस, और लग्जरी कार की बरामद की है। बुलंदशहर की पहासू पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों को हीरापुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।