यमुना में डूबे चार नाबालिग लड़के, दो शव बरामद

ख़बरें अभी तक। दिल्ली के अलीपुर एरिया में पल्ला गांव के पास युमना में लड़कों के डुबने का मामला सामने आया है. जहां 7 लड़के हरियाणा से चलकर यमुना में नहाने के लिए आए थे. ये सभी लड़के नौवीं क्लास के पढ़ने वाले छात्र थे और छुट्टी के दिन सुबह सुबह यमुना में नहाने की इन्होंने योजना बनाई थी. बता दें कि ये सबसे पहले दिल्ली और हरियाणा यमुना के जीरो पॉइंट पर पहुंचे, वहां पर पानी का बहाव तेज देख इन्होंने नहाने का मन बदल लिया. फिर वे वहां से चलकर दिल्ली की तरफ आगे बढ़े गए, लेकिन इन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां यमुना का बहाव तेज है.

वहीं जब ये सब यमुना में नहाने लगे तो चार लड़के यमुना में बह गए, बता दें कि चारों लड़के नाबालिग थे और डूबने वालों में तीन लड़के दिल्ली से लगते हरियाणा के गांव शेरशाह और एक लड़का गांव लख्मी प्याऊ का रहने वाला थे. इनमें 14 साल का आदित्य, 13 साल का अंकित, 13 साल का ललित और 12 साल का नितिन शामिल है. अंकित और आदित्य सगे भाई है. वहीं अंकित का शव मिल गया है और आदित्य का शव अभी तक नहीं मिला है. अभी तक दो ही शव मिले हैं बाकी दो बच्चों के शवों की तलाश में जारी है.