महिला कांग्रेस को मिलेगी अलग पहचान

खबरें अभी तक। महिला कांग्रेस को अलग पहचान मिलने जा रही है आने वाली 7 अगस्त को महिला कांग्रेस का अलग से झंडा व लोगो लांच किया जायेगा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से 7 अगस्त को महिला कांग्रेस का झंडा व लोगो लांच किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी करेंगे.

इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से तैयारियां जोरो पर चल रही है…महिला कांग्रेस को डिजाईन करने में अहम् भूमिका अदा करने वाली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा ने अंबाला में मिडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह सारा कार्यक्रम राहुल गाँधी की अध्यक्षता में होगा जिसमे पूरे देश से महिला कांग्रेस की सदस्य हिस्सा लेंगी।

अलग पहचान के साथ महिला कांग्रेस के लिए अलग से चुनावी घोषणा पत्र भी होगा जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश चुनाव से होगी।