सरकारी कामों की गुणवत्ता पर नजर, स्वतंत्र जांच टीम का होगा गठन

खबरें अभी तक। हिमाचल में सरकारी विभागों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के लिए राज्य स्तरीय फ्लाइंग स्कवॉयड का गठन किया जाएगा। स्कवॉयड स्वतंत्ररूप से काम करेगी। यह स्कवॉयड पुलिस और विजिलेंस से ज्यादा ताकतवार बनाया जाएगा। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू इस दस्ते के पहले मुखिया नियुक्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को इस विंग की विधिवत रूप से स्थापना को हरी झंडी दिखाई। इसके तहत राज्य में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जन स्वास्थ्य,  विद्युत,  ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पर्यटन विभाग, शहरी विकास जैसे विभागों के निर्माण कामों में गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।