रोहिंग्या घुसपैठियों को वापस म्यांमार भेजने पर संसद में बोले राजनथ सिंह

खबरें अभी तक। लोकसभा में एनआरसी के मसौदा रिपोर्ट पर जारी विवाद के बीच रोहिंग्या घुसपैठियों को लेकर असम में हुआ हंगामा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रोहिंग्या के घुसपैठियों कि पहचान कि जा रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहचान होते ही रोहिंग्या को वापस भेज दिया जाएगा।

वहीं राजनाथ सिंह के जूनियर राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने कहा की रोहिंग्या शरणार्थी नहीं हैं, बल्कि अवैध घुसपैठिये हैं, उन्हें शरणार्थियों की सुविधाएं नहीं दी जा सकती है। लोकसभा में अरविंद सावंत, रामस्वरूप शर्मा और सुगत बोस के प्रशनो के जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा की सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स को सजग किया गया है ताकि म्यांमार से लगी सीमा से रोहिंग्या भारत में प्रवेश नहीं कर सकें।

उन्होने कहा की इस संबंध में राज्य सरकारों को एडवाइजरी भेजी जा चुकी है और इसके साथ ही राज्य सरकारों को रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। राजनाथ सिंह ने कहा की पहचान हो जाने के बाद गृहमंत्रालय विदेश मंत्रालय के साथ संपर्क कर रोहिंग्या को म्यांमार वापस भेजने के रास्ते पर विचार करेगा। वहीं किरण रिजिजु ने सदन को बताया कि रोहिंग्या घुसपैठियों के अवैध गतिविधियों में शामिल होने की भी जानकारी मिली है।