शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, चप्पे-चप्पे पर नजर आई पुलिस

खबरें अभी तक। शहर सहित जिले मैं उमड़ा शिवभक्तों मंदिरों पर जनसैलाब दिखाई दे रहा था  पुलिस प्रशासन सभी आने जाने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखे हुए था बरेली पुलिस कप्तान  पूरे जिले की मोनिटरिंग करते  दिखाई शिव भक्तों सुबह से ही गंगा  से  जलाकर शिव मंदिरों पर चलाने का सिलसिला लगातार जारी था देर शाम तक शिव भक्तों ने बरेली सहित जिले के तमाम मंदिरों पर जलाभिषेक किया।

गंगाजल से नाथ नगरी में पहले सोमवार को उमड़ा जन सैलाब,शहर के मंदिरों पर काफी भीड़ देखने को मिली यहां पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात दिखाई दी

बरेली जिले की  नाथ नगरी के रूप में विशेष पहचान रखता है। शहर के चारो कोनो पर नाथ मंदिर होने के चलते बरेली शहर को नाथ मंदिर के रूप में जाना जाता है। बरेली के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस शहर पर शिव भगवान का आशीर्वाद होने के चलते हर मुशीबत से दूर रहता है। बरेली में करीब दस प्राचीन मंदिर है जिसमे अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, , त्रिवटीनाथ , मणिनाथ, धोपेश्वर नाथ, बनखंडी नाथ खास है । सभी को सिद्ध मंदिर के रूप में मान्यता है।

शिवभक्त जलाभिषेक के दौरान DJ की धुनों पर नाचते दिखाई दिए शिव भक्तों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया रानी जाने वाले रास्ते पर भक्तों का फूलों माला डाल कर स्वागत किया जा रहा था यहां तक कि भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी मौसम के मिजाज को देखते हुए शिवभक्त नहीं रुके

मंदिर में सुबह से ही  जलाभिषेक करने के लिए काफी शिव भक्त दिखाई दे रहे थे बरेली जिले की  तहसील पर भी पुलिस प्रशासन अपनी नजर रेखा हुआ थी शिवभक्तों का कहना है की  सावन के माह शिव के ऊपर  जलाभिषेक करना एक विशेष महत्व होता है। जलभिषेक करने से सभी  लोगों की मान्यता पूरी होती  है