श्रीखंड में सैकड़ो श्रदालुओ को केम्प पहुचाने का कार्य जारी

खबरें अभी तक। श्रीखंड कैलाश यात्रा मार्ग में फंसे सैकड़ो श्रदालुओ को यात्रा बेस केम्प पहुचाने का कार्य जारी। शनिवार साय यात्रा मार्ग भीम डवारी के समीप नाले का पानी बढ़ जाने से अस्थाई पुल भ गया था जिसे रेस्क्यू टीम ने दोबारा से स्थापित कर श्रदालुओ को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम के लोगो ने बताया सैकड़ो श्रदालु शनिवार साय भीम तलाई नामक स्थान में ठहरे थे जिन्हें यात्रा बेस केम्प सिंघ गाड़ लाया जा रहा है।

यात्रा को प्रशासन की ओर से स्थगित कर दिया गया है। यात्रा मार्ग में मारे गए दो लोगो के शवों को खराब मौसम के कारण बेस केम्प नही पहुँचा पाए है।पंचकूला के हरीश कुमार की पार्वती बाग नामक स्थान में और लखनऊ के सतरोहन लाल की मौत भीम डवारी में हुई थी।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िला में किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 260 श्रद्धालुओं को शनिवार साय तक बचाव दल ने रेस्क्यू कर दिया है।शुक्रवार को तांगलिंग के कांगरांग खड में अचानक बाढ़ आने से इस खड को पार करते महाराष्ट्रा पुणे निवासी 47 वर्षीय संगीता मोरया महिला इस बाढ़ की चपेट में आकर बह गई थी। इसी खड के मुहाने की ओर भी एक अन्य युवक कुलदीप ठाकुर शिमला निवासी इस बाढ़ में बह गया।हालांकि अब तक दोनों के शव अब तक नही मिले है।

कार्यकारी उपायुक्त किन्नौर अवनिन्दर शर्मा ने बताया कि इस सारी घटना में दो श्रद्धालु पानी के बहाव में बह गए जिनका अब तक कोई पता नही चला है। शनिवार साय तक 260 श्रदालुओ को किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग से सुरक्षित निकाल लिया गया है।