सरकारी स्कूलों की 15 बेटियों को मिलेगा सम्मान

खबरें अभी तक। हरियाणा की बेटियों के काबिलियत अब संयुक्त राष्ट्र तक पहुंचेगी। संयुक्तो राष्ट्र  हरियाणा की प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित करेगा। ‘वूमन ट्रांसफार्मिंग इंडिया’ अभियान के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली 15 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अपने गांव की चर्चित महिलाओं पर सर्वश्रेष्ठ  लेख लिखने वाली छात्राओं को दिया जाएगा।

इसके प्रथम चरण में प्रदेश भर से आठवीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के लेख मिलने के बाद शिक्षा विभाग बेहतर 45 लेख संयुक्त राष्ट्र भेजेगा। इसके बाद यह लेख फेसबुक पर अपलोड किए जाएंगे। फेसबुक पर मिले लाइक्स के आधार पर श्रेष्ठ 15 बेटियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों से मिलने का मौका मिलेगा। सरकार ने बेटियों की सूची भेजने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की है। शिक्षा विभाग के अनुसार, ‘यंग रिपोर्टर्स फॉर चेंज मेकर्स’  अभियान के तहत सरकारी स्कूल की बेटियों को अपने ही ब्लॉक की ऐसी महिला पर लेख लिखना होगा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष कीर्तिमान स्थापित किया हो।

वे जनता के लिए प्ररेणास्त्रोत और उनकी उम्र 18 या इससे अधिक हों। प्रदेशभर से लेख मिलने के बाद उन्हें विभाग के मुख्यालय भेजा जाएगा।