HIV पीड़ित दंपति की मौत के बाद बच्चियों को 18 साल तक CWG का सहारा

खबरें अभी तक। HIV पीड़ित 2 साल की बच्ची अब आम बच्चों के साथ कॉउंसेलर की देख रेख में रहेगी, ये कहना है बाल आश्रम समिति के चैयरमैन डॉ राज सिंह सांगवान का साथ ही दोनों बच्चियों की 18 साल तक पढ़ाई से लेकर मूलभूत सुविधा तक समिति देगी। वहीं पीड़ित बच्ची की देख रेख रही पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल सविता का कहना है कि बच्चे तो भगवान का रूप होते है, HIV पीड़ित बच्ची पारिवारिक सदस्य की तरह घुल मिल गई है।

HIV पीड़ित महिला और उसके पति की मौत के बाद उनके बच्चों का सहारा CWC यानी बाल आश्रम समिति बन गई है। बाल आश्रम समिति के चेयरमैन राज सिंह सांगवान का कहना है कि 18 साल तक दोनों बच्चियों की पढ़ाई से लेकर मूलभूत सुविधा तक CWC वहन करेगी, उन्होंने कहा HIV पीड़ित 2 साल की बच्ची भी आम बच्चों के साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित बच्ची कॉउंसेलर की देख रेख में रहेगी और इसके साथ साथ पीड़िता का इलाज भी चलेगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एक HIV पीड़ित एक दम्पति  की मौत पीजीआई में हो वे थी, HIV पीड़िता ने आरोप लगाया था कि कई दिनों तक धक्के खाने के बाद भी पीजीआई में उन्हें एडमिट नही किया गया था।  जिसके कारण महिला के पति की 14 जुलाई को मौत हो गई थी बाद में एक एनजीओ ने एड्स पीड़ित महिला को  पीजीआई में भर्ती करवाया था।

वहीं दूसरी ओर HIV पीड़ित 2 साल की बच्ची की देख रेख कर रही हरियाणा पुलिस की  हेड कॉन्स्टेबल सविता का कहना है कि बच्ची उनके साथ इतना घुल मिल गई है जैसे कोई परिवार का सदस्य हो। उन्होंने कहा बच्चे तो भगवान का रूप होते है और ड्यूटी से पहले इंसानियत होती है।उन्होंने कहा एड्स साथ बैठने,खाना खाने व एक दूसरे के कैपडे पहनने से नही फैलता। सविता ने कहा हमे कभी भी इंसानियत को नही छोड़ना चाहिए। गौतलब है कि एड्स पीड़ित दम्पति की दो बेटियां है जिसमे से 2 साल की बेटी भी HIV प्रभावित जिसको फिलहाल CWC की देख रेख में रखा गया है।