आज के दिन कैसी रहेगी आपके ग्रहों की चाल, जानिए राशिफल में

खबरें अभी तक। आज हम बात करेंगे आज यानी वीरवार का राशिफल और ग्रहों की चाल। इसके साथ ही आपको बताएंगे सफलता पाने के लिए क्या ग्रही उपाय करें और कैसे स्वयं कठिन समय में भी संभालें।

                                                  । आज का राशिफल।

मेष: आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है, जो दूसरों के लिए सही नहीं हो। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

वृषभ: आप अपने सद्व्यवहार से हर जगह सामान्य माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद या फिर व्यवसाय में सभी कार्य काम होते नजर आएंगे।

मिथुन: आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।

 

कर्क: आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा।

सिंह: इन दिनों आपका सबकुछ ठीक ठीक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के होने से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है।

कन्या: पिता के आशीर्वाद तथा अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें

तुला: आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई एग्रीमेंट करना चाहते हैं तो दिन के समय में ही करें, बेहतर रहेगा। बाकी और कामों के लिए भी अपराह्न तक अच्छा गोचर चल रहा है।

वृश्चिक: जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। व्यवसाय में शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।

धनु: कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है।

मकर: आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। बड़े अधिकारियों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा भी रहेगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी।

कुंभ: यह समय कार्यक्षेत्र में आने-जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं।

मीन: दिन के पहल हिस्से में सभी काम एकसाथ खत्म करने की कोशिश करेंगे। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रूकावटें पैदा हो सकती हैं। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।