प्रेमी जोड़े को परिवार वालों ने उतारा मौत के घाट

खबरें अभी तक। फतेहपुर के खखरेरू थाने के बैरी गांव में प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वहीं मृतक प्रेमी मनोज सोनकर के परिजनों की माने तो देर रात कुछ लोग उसे घर से लिवा लेकर चले गए थे। और उन्होंने ही मौत के घाट उतार दिया, वहीं परिजन दोनों के प्रेम संबंधों पर तो खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि मृतक ने लड़की को एक फोन बात करने के लिए दिया था, और इसी बात से नाराज होकर लड़की के घर वालों ने बुरी तरह लाठी-ड़ंड़ों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और घर के बाहर फेंक कर चले गए हैं, जानकारी के अनुसार गांव के लोगों का कहना है कि लड़के का गांव में ही किसी लड़की से अवैध सम्बन्ध थे।

जिसकी जानकारी लड़की के भाई को हो गई थी। उसने अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडो से इतनी बुरी तरह से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मारने के बाद उसको फेक कर चले गए, वहीं लड़के की मौत की खबर मिलते ही लड़की सावित्री ने भी घर पर फांसी लगाकर जान दे दी, वहीं पुलिस ने लड़के के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी की माने तो दोनो के शव अलग-अलग जगह पर लटके मिले थे, पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।