हिमाचल कैबिनेट में फेरबदल जल्द, मुख्यमंत्री का बयान

खबरें अभी तक। हिमाचल सरकार के कैबिनेट में परफारमेंस के आधार पर मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में कहा कि सरकार जल्द ही बोर्ड-निगमों में खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्तियां भी करने वाली है। इसके लिए पार्टी संगठन से बात हो गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त के पहले सप्ताह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हिमाचल दौरा होना है। इसके बाद सरकार कई बड़े फैसले लेगी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा काफी अहम है। इसके तुरंत बाद महत्त्वपूर्ण बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों की ताजपोशी की जाएगी।