कुल्लू अस्पताल में डॉक्टर की कमी को लेकर धरने पर बैठेंगे विधायक सुंदर ठाकुर

खबरें अभी तक। कुल्लू अस्पताल में चल रही स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी के चलते कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर उग्र हो गए है। कुल्लू अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में चल रही डॉक्टर की कमी को लेकर अब धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस धरने पर कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर सहित महिलाये भी भाग लेंगी और वीरवार सुबह कुल्लू अस्पताल में धरना दिया जाएगा।

कुल्लू के विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि सरकार के 6 माह बीतने के बाद भी कुल्लू अस्पताल में डॉक्टर नही आ पाए है। जिससे साफ पता चलता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नही है और अफसर ही सरकार को चला रहे है। उन्होंने कहा कि आज डॉक्टर सरकार की बात नही आ रहे है ऐसे में सरकार को भी सख्ती दिखाते हुए इसे डॉक्टरों को सस्पेंड कर देना चाहिए था। सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में अन्य जगहों पर भी स्वास्थ्य सेवाओं के हाल ठीक नही है।

महिलाओ सहित अन्य लोगो को भी ककफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते मजबूर होकर उन्हें धरने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उनहाने कहा कि इस धरने को शांतिपूर्ण तरीके से शुरू किया जाएगा। अगर उसके बाद भी सरकार स्वास्थ सेवाओ में सुधार नही करती है तो इस धरने को अनिश्चित काल के लिए किया जाएगा।