तीन चरणों की जन क्रांति रथ यात्रा की सफलता से INLD और BJP में मचा हड़कंप

खबरें अभी तक। आगामी 22 जुलाई से टोहाना से पूर्व सीएम चौ० भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चौथे चरण की शुरू हो रही जन क्रांति रथ यात्रा को लेकर प्रदेश के साथ साथ कलायत व नरवाना हलके की जनता में भी काफी उत्साह है और यहां से हजारों समर्थकों के साथ जन क्रांति रथ यात्रा में शामिल होंगे। यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनीता ढुल बढ़सीकरी का, वह आज कलायत हलके के गांव देवबन में ग्रामीणों को रैली का निमंत्रण देने के दौरान संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि पूर्व में सम्पन्न हुई तीन चरणों की जनक्रांति रथ यात्रा की सफलता से इनेलो और भाजपा नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है और भाजपा और इनेलो की जड़े हिलाने का काम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जन क्रांति रथ यात्रा ने किया है। चौथे चरण की यात्रा भाजपा और इनेलो की उल्टी गिनती शुरु करने का काम करेंगी। अनीता ढुल ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री अब भाजपा के कार्यकर्ताओं के काम करने का प्रलोभन दे रहे हैं लेकिन 4 साल से कार्यकर्ताओं को और जनता को केवल मायूसी हाथ लगी है और सांझे कार्य भी रुके पड़े हैं, अब कार्यकर्ताओं को खुश करने का झूठा जुमला दिया जा रहा है, जबकि कार्यकर्ताओं की सूध लेना सभी पार्टियों का कर्तव्य बनता है।

ग्रामीणों को निमंत्रण देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में इनेलो पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर ने कहा इनैलो के वर्तमान में इतने बुरे दिन आ गए हैं कि वे बसपा रूपी बैसाखी के सहारे सत्ता हथियाना चाहती है लेकिन जनता को पता चल गया है कि जब उसके कार्यकर्ता उनकी अपनी ही पार्टी इनैलो का प्रचार करने की बजाय केवल बसपा- बसपा का राग अलाप रहे हैं और इनेलो का जनाधार खत्म होता देखकर बैसाखी ढूंढ रहे हैं, इसलिए इनेलो कभी सत्ता में नहीं आ सकती। अनीता ढुल बढ़सीकरी ने कहा कि प्रदेश की जनता केवल और केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा और लोकप्रिय सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व स्वीकार करती है बाकी नेताओं द्वारा मेहनत करके कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा है, जिसका लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है और कांग्रेस प्रदेश के अंदर ही नहीं बल्कि देश के अंदर एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है और यह साफ हो चुका है कि भविष्य में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में व प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बननी है।

उन्होंने कहा कि तभी मायूस हुए प्रदेश की जनता के खासकर युवाओं और किसानों के काम होंगे क्योंकि भाजपा के शासनकाल में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे, व्यापारियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। आए दिन धरने, प्रदर्शन और हड़ताल से प्रदेश के राजस्व को घाटा पहुंच रहा है लेकिन सरकार के मंत्री व खुद मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में चूर होकर केवल जश्न मनाने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के फसलों के समर्थन मूल्य में मात्र ₹200 की बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा है, इसलिए यह झूठी वाह-वाही लूटने का काम कर रहे हैं। अनीता ढुल ने कहा कि जन क्रांति रथ यात्रा को लेकर हलके के गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत आज देवबन में आए हैं और ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया जा रहा है। अनीता ने बताया कि हल्के से हजारों कार्यकर्ता काफिले के साथ रैली में शिरकत करेंगे। इस मौके पर उनके साथ अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद