सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर RSS ने गांव में चलाया सफाई अभियान

खबरें अभी तक। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शिव शाखा ददसिया के स्वयं सेवकों ने गांव में सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर सफाई अभियान चलाया। गांव के प्रमुख रास्ते की साफ-सफाई के अलावा बारात घर और सामुदायिक केंद्र परिसर की सफाई की गई। इस मुहिम में स्वयं सेवकों के साथ गांव के बाल-बालिकाएं, तरुण, व्यस्क  और प्रौढ़ों ने भागीदारी ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा 15 जुलाई को देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शिव शाखा ददसिया के स्वयं सेवकों द्वारा मनाये गए सेवा दिवस के बारे में जानकारी देते हुए ददसिया मंडल प्रमुख नीरज त्यागी ने बताया कि संघ 15 जुलाई को देशभर में सेवा दिवस मनाता है। इसी कड़ी में हमारी शाखा ने गांव के प्रमुख चौक चौराहों और मुख्य मार्ग, बारात घर, सामुदायिक भवन परिसर की साफ- सफाई की गई। श्री त्यागी ने बताया कि स्वयं सेवक सदैव देशहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। सभी अपने आसपास सफाई रखे, जनभागीदारी से ही स्वछता अभियान सफल होगा। गांव के प्रौढ़ मामचंद त्यागी ने कहा की जीवन में सफाई रखना बहुत जरूरी हैं। साफ-सफाई रखने ने रोग नहीं होते। राम गोपाल त्यागी और नानक चंद प्रजापत ने भी बताया कि अपने आस पड़ौस में सभी साफ सफाई रखें और इसे रोज मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं।