राष्ट्रीय और राजमार्गों की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

खबरें अभी तक। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम तेजी से नहीं होने पर नाराजगी जाताई है। लेटलतीफी से नाराज मुख्यमंत्री ने अफसरों को हिदायत देते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला में राष्ट्रिय राजमार्गों के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ये आदेश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कीरतपुर-नेरचौक का काम अगले साल मार्च से पहले पूरा करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 63 राष्ट्रीय राजमार्गों में से 58 राष्ट्रीय राजमार्गों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार को मंजूरी दी है। सभी राष्ट्रीय राजमार्गों की कार्य प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि शीघ्र इनका कार्य आरम्भ किया जा सके।

राज्य में 69 नए राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के बाद प्रदेश में सड़क घनत्व 125.11 प्रति हजार किलोमीटर हो जाएगा। एनएच बनने से हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली जैसे पड़ोसी राज्यों को सेब और अन्य उत्पादों की ढुलाई के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।