सिरफिरे आशिक ने लड़की को बनाया बंधक, पुलिस पर किया कैंची से हमला

खबरें अभी तक।  भोपाल से एक साइको आशिक की सनसनी खेज खबर सामने आई है। एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को फ्लैट में कैद कर लिया है। रोहित नाम का ये युवक लड़की से शादी करना चाहता है। लड़की को छुड़ाने के लिए जब पुलिस ने अंदर घुसने की कोशिश की तो उसने कैंची से हमला कर दिया। लड़का अंदर से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर रहा है। उस फ्लैट में अब तक पुलिस घुसने में नाकाम है।

लड़के को मनाने की लाख कोशिश की गई, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। जानकारी के मुताबिक लड़के से मीडिया वालों में भी बात की है। उन्हें मनाया और बाहर निकलने की अपील की गई, लेकिन वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।

ये घटना भोपाल के मिसरोद इलाके की है। बताया जा रहा है कि सिरफिरे आशिक की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक लड़का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी लड़का पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुका है। मुंबई में मॉडलिंग करता है। लड़की को मॉडलिंग और फिल्मों में काम कराने का सपना दिखाकर मुंबई ले गया था। लड़की को सच्चाई समझ आई तो वापस आ गई।

इसी साल 27 फरवरी को लड़की को अगवा भी किया था। 28 फरवरी को भी इसी तरह घर में घुस गया था। पुलिस ने रेस्क्यू करवाया था और लड़के के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।