प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बना सफेद हाथी, चार साल से नहीं है कोई डॉक्टर

खबरें अभी तक। महम चौबीसी के गांव फरमाणा बादशाहपुर में प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र अपनी बदहाल स्थिति पर आंसू बहा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार में 2014 में पीएचसी बनकर तैयार हो गई थी। जिस पर करोड़ों रूपये खर्च किए गए। लेकिन पिछले चार साल से स्वास्थ्य केन्द्र डॉक्टरों सहित अन्य स्वाथ्य कर्मियों की बाट जोह रहा है। केन्द्र केवल एक लैब एटैंडैंट के सहारे चल रहा है। जबकि केन्द्र में सभी प्रकार की सुविधाएं दी गई हैं। परंतू डॉक्टर व स्टाफ नर्स कभी यहां आए ही नहीं।

ग्रामीणें ने बताया कि यहां प्रसुती वार्ड भी बनाया गया है। लेकिन आज तक एक भी डिलीवरी यहां नहीं हुई है। जबकि कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को की गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। इस बारे जब महम सामान्य अस्पताल के एसएमओ से बात करनी चाही..तो वहां SMO  के साथ मौजूद डॉं हुड्डा ने पत्रकारों के साथ बदसलुकी भी की..