कांग्रेस की गुटबाजी, वीरभद्र का फिर सुक्खू पर निशाना

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार पार्टी प्रभारी सुखविंद्र सुक्खु पर निशाना साधा है। मंडी के नेरचौक में उन्होंने कहा कि पार्टी में लंबे समय से संविधान की पालना नहीं हो रही है। इस लिए पार्टी का संगनात्म रूप में कमजोर हो रहा है। सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि संगठन में बिना चुनाव कार्यकर्ताओं में जोश की कमी रहती है, जिस कारण युवा पीढ़ी भी पार्टी के साथ जुड़ने की रुचि नहीं दिखाती है।

पिछले कई वर्षों से पार्टी की कमान संभाले बैठे सुखविंदर सुक्खू नोमिनेटिड अध्यक्ष हैं। पार्टी की संगठनात्मक स्थिति को नाजुक बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे ही हालात रहे तो प्रदेश में कांग्रेस का भविष्य दयनीय स्थिति में चला जाएगा। यदि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत करना है तो संगठनात्मक ढांचे को चलाने के लिए पार्टी संविधान की अनुपालना अति आवश्यक है।

जिला स्तर पर संविधान के प्रक्रिया अपनाते हुए चुनावों द्वारा कार्यकारणियों का गठन जब तक नहीं होगा, तब तक कांग्रेस का भविष्य प्रदेश स्तर पर उज्ज्वल नहीं हो सकता।