समाजवादी पार्टी के नेता ने जन चौपाल के दौरान सरकार पर जमकर साधा निशाना

खबरें अभी तक। जैसे जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहें हैं, वैसे वैसे नेताओं को जनता की याद आने लगी है। पांच सालो तक आम जनता की सुध न लेने वाले नेतागण एक दुसरे पार्टी पर आरोप प्रत्यारों लगाने के साथ बदजुबानी और नीचा दिखाने में अपनी पूरी ताकत दिखायेंगे। जिससे जनता को भरमाकर किसी तरह सरकार बना लिया जाये और फिर पांच सालो तक सत्ता का सुख भोगा जा सके और आम जनता की परेशानियां वैसे की वैसे ही धरी की धरी रह जाएंगी।

इसी क्रम में जनपद की समाजवादी पार्टी ने दक्षिण टोला के महरनिया में जन चौपाल लगाया और केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जी भर के कोसते रहे और जनता को बताया कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी। तभी प्रदेश का विकास हो पाया था। आज देख लीजिये कहीं आपको विकास दिखता है। सड़क पर लगे सोलर लाईट लगे तो है पर उन पर बल्ब नहीं लगा है। ये सभी सपा सरकार में सोलर लाईट तब जला करते थे। अब जनता क्या जाने कि सपा सरकार में सोलर लाईट लगा या अभी कुछ दिन पहले लगा है। निश्चित तौर पर जनता के विकास की बाते कर उन्हें भरमाकर किसी तरह लोकसभा में जीत हासिल करना चाहते है।