बाईक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोलियां

खबरें अभी तक। रोहतक जिले के सांपला कस्बे में वार्ड नंबर 11 में 3 बाइक सवार बदमाशों ने आज सुबह एक युवक को  गोली मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाश घटना को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। घटना कि सूचना पर सांपला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। इस मामले में जब पुलिस से बातचीत करनी चाही तो पुलिस जवाब देने से बचती नजर आई।

सुबह लगभग साढ़े 5 बजे विनोद नामक युवक अपने घर पर सो रहा था। तभी बाहर से गेट बजा ओर विनोद ने दरवाजा खोला। दो बदमाशों ने पहले विनोद से बातचीत की ओर 4 राउंड गोली चला दी। जबकि दूसरा बदमाश कुछ दूरी पर गली में खड़ा था। फायरिंग के बाद एक गोली उसकी छाती में लगी, जबकि एक गोली कंधे में लगी। घटना को अंजाम दे बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना सांपला थाना पुलिस को दी गई। सांपला थाना प्रभारी कुलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक यह नही पता चल पाया है कि घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

पडोसी की माने तो सुबह मोटर साईकिल पर 3 युवक आये और 2 युवकों ने विनोद को आवाज लगाकर बाहर बुलाया। जबकि तीसरा युवक बाहर गली में ही कुछ दूरी पर खडा रहा। पहले तो दोनों युवकों ने विनोद से बात की और उसके बाद विनोद पर गोलियां चला दी। विनोद को टोटन 4 गोली मारी गई। पडोसी के अनुसार विनोद की पिछले साल भापडौदा में लब मैरिज हुई थी और इस शादी से लडकी के परिजन नाराज थे। शादी को लेकर गांव में पंचसायत भी हुई थी और पंचायत में लडकी के परिजनों ने विनोद को जान से मारने की धमकी दी थी। विनोद को गंभीर हालत में पास के ही एक नीजि हस्पताल में दाखिल कराया गया। अभी तक विनोद की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के लगभग 1 घंटे बाद सांपला पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की।