जेल विभाग ने 38 वार्डर को पदोन्नति का दिया तोहफा

ख़बरें अभी तक। शिमला: जेल विभाग ने वार्डर को पदोन्नति का तोहफा दिया है, जिसमें 38 वार्डर को पदोन्नति का तोहफा प्रदान करते हुए हैड वार्डर नियुक्त किया गया है. विभाग ने पदोन्नति के साथ ही कर्मचारियों के नए नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए है. पिछले एक दशक के दौरान उक्त पद पर पहली बार कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है. डी.जी. जेल सोमेश गोयल ने इस संबंध में आदेश जारी किए है. इसके तहत वार्डर सुलतान सिंह को हैड वार्डर पद पर पदोन्नत कर मॉडल सैंट्रल जेल नाहन से जिला जेल सोलन भेजा गया है.

इसी तरह अशोक कुमार जिला जेल धर्मशाला से जिला जेल ऊना, रोशन लाल जिला जेल धर्मशाला से सब जेल नूरपुर, करनैल सिंह मॉडल सैंट्रल जेल कंडा शिमला से जिला जेल चम्बा, लाल सिंह जिला जेल शिमला कैथू से मॉडल सैंट्रल जेल कंडा, भीम सिंह मॉडल सैंट्रल जेल नाहन से मॉडल सैंट्रल जेल कंडा, केवल राम ओपन एयर जेल बिलासपुर से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, शांति देवी जिला जेल धर्मशाला से जिला जेल धर्मशाला, बलदेव सिंह जिला जेल शिमला कैथू से जिला जेल मंडी, हुक्म सिंह मॉडल सैंट्रल जेल कंडा शिमला से जिला जेल धर्मशाला, राम सिंह जिला जेल शिमला कैथू से मॉडल सैंट्रल जेल कंडा शिमला, भूपिंद्र सिंह मॉडल सैंट्रल जेल नाहन से जिला जेल मंडी, मोहर सिंह मॉडल सैंट्रल जेल कंडा शिमला से जिला जेल ऊना, रमेश चंद बमटा जिला जेल मंडी से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, विनोद कुमार मॉडल सैंट्रल जेल कंडा से जिला जेल धर्मशाला, देसराज जिला जेल धर्मशाला से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, कीर्ति कुमार जिला जेल धर्मशाला से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, अशोक कुमार मॉडल सैंट्रल जेल कंडा शिमला से जिला जेल हमीरपुर, कपिल डोगरा जिला जेल धर्मशाला से जिला जेल मंडी, अनिल कुमार मॉडल सैंट्रल जेल कंडा से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, पुनीत चौहान जिला जेल सोलन से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, रितेश कुमार मॉडल सैंट्रल जेल नाहन से जिला जेल हमीरपुर, एम.राम मॉडल सैंट्रल जेल कंडा से जिला जेल ऊना, महावीर सिंह जिला जेल कैथू से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, नंद लाल जिला जेल शिमला से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन भेजा गया है.

इसके साथ ही हैड वार्डर पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद परम देव को जिला जेल धर्मशाला से मॉडल सैंट्रल जेल कंडा, रिंकू कुमार जिला जेल सोलन से मॉडल सैंट्रल जेल कंडा, रोशन लाल जिला जेल मंडी से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, बहादुर सिंह मॉडल सैंट्रल जेल कंडा से जिला जेल कैथू, निहाल चंद मॉडल सैंट्रल जेल नाहल से जिला जेल सोलन, अमर नाथ ओपन एयर जेल बिलासपुर से जिला जेल धर्मशाला, रतन चंद सब जेल नूरपुर से जिला जेल धर्मशाला, जय भारत मॉडल सैंट्रल जेल कंडा से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन, रेणुका चंदेल मॉडल सैंट्रल जेल कंडा मॉडल सैंट्रल जेल कंडा, शारदा देवी ओपन एयर जेल बिलासपुर से मॉडल सैंट्रल जेल नाहन और मोनिका देवी को पदोन्नत कर जिला जेल हमीरपुर से जिला जेल मंडी भेजा गया है.