रविवार तक मौसम रहेगा शुष्क, 11 जूलाई से बारिश की संभावना

खबरें अभी तक। हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार-रविवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में नौ जुलाई से मौसम करवट लेगा। नौ-दस जुलाई को राज्य में एक-दो जगह गर्जन के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है, जबकि 11 जुलाई से फिर मानसून रफ्तार पकड़ेगा। विभाग ने 11-12 जुलाई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। समूचे प्रदेश में दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में फिर से उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में पहले के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई है, जबकि अधिकतम तापमान में एक से नौ डिग्री तक का भारी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश में वीकेंड पर भी मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसे में तापमान में और उछाल आने की आशंका की जा रही है। शुक्रवार को भुंतर के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक नौ डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। सुंदरनगर, ऊना में छह डिग्री, शिमला में तीन, कल्पा, धर्मशाला, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर में दो डिग्री तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। .