जम्मू से अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते हुई स्थगित

खबरें अभी तक। दक्षिण कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा को जम्मू में स्थगित कर दिया गया। अतिरिक्त जिलाधिकारी अरुण मन्हास ने बताया कि भगवती नगर यात्री निवास से अमरनाथ गुफा के लिए कोई यात्री रवाना नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते यात्री निवास से अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों से स्थगित रहेगी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैसे 1978 यात्रियों के जत्थे को पहलगाम के लिए रवाना होने दिया गया लेकिन जत्थे को खराब मौसम के चलते उधमपुर में रोक लिया गया था। बता दें कि बालटाल से अमरनाथ गुफा तक के रास्ते में तीन जुलाई को भूस्खलन के चलते तीन यात्री और एक सहायक की मृत्यु हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे।