पंचकूला पहुंचे सीएम मनोहर लाल, कार्यकर्ताओं के घर चाय चर्चा पर होंगे रूबरू

खबरें अभी तक। आज से पांच जिलों में 12 चाय और लंच पर कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू। जनसंपर्क अभियान के तहत लगातार तीन दिन चाय चर्चा पर रहेंगी। अब इस अभियान की शुरूआत में मुख्यमंत्री आज से पांच जिलों में 12 चाय और लंच के माध्यम से कार्यकत्र्ताओं के घर पहुंचेंगे और जनसंपर्क अभियान को गति प्रदान करेंगे।

इसी कड़ी के तहत मुख्यमंत्री आज पंचकूला के बरवाला में पहुंचे। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने चाय चर्चा अभियान की शुरूआत पंचकूला जिला से की और इसके बाद अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल होते हुए शाम तक जींद पहुंचेंगे। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकत्र्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और विकास कार्यों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी फीडबैक लिया। नागल से शुरू होकर ढाकल में चाय चर्चा खत्म होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज सुबह आठ बजे चंडीगढ़ से चलकर सीधे पंचकूला के गांव नाग्गल में पार्टी कार्यकत्र्ता सुरेंद्र शर्मा  के आवास पर चाय के साथ अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की है।