घर में घुस कर रेप करने की कोशिश में नाकाम होने पर लड़की की पिटाई

खबरें अभी तक। सहारनपुर में छेड़छाड़ के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। छेड़छाड़ के लगातार मामले सामने आने के बाद पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। छेड़छाड़ का एक और नया मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर लड़की के साथ पहले रेप करने की कोशिश की। बाद में रेप में कामयाब नहीं होने पर लड़की की पिटाई कर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में की शिकायत। कई घन्टे बाद भी दर्ज नहीं हुआ पीड़ित पक्ष का मामला।

आपको बता दे कि पूरा मामला सहारनपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के आलमपुर गांव का है। जहां गांव में रहने वाला एक युवक पहले जबरदस्ती घर में घुस गया और फिर घर मे अकेली लड़की को देखकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की गई लड़की के शोर मचाने पर आरोपी युवक ने लड़की की पिटाई कर डाली और मौके से फरार हो गया। तस्वीरों में आप देख सकते है आरोपी ने लड़की की न सिर्फ पिटाई की बल्कि मारपीट में लड़की की आंख भी बच गई। पीड़ित परिवार के लोगों ने थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया।

जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में अधिकारियों को पूरी बात बताई और तहरीर दी। उसके बाद भी पुलिस तहरीर लेकर रख ली। न तो पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा और न ही मुकदमा दर्ज किया। पूरा मामला मीडिया में आने के बाद एसपी देहात ने मामले की जांच कर जल्द ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है। कुल मिलाकर इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। छेड़छाड़ के मामलों में अंकुश लगाने की बात तो दूर सहारनपुर पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई करने से भी बचती नजर आती है।