भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक

ख़बरें अभी तक। नूरपूर: भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक विश्राम गृह नूरपुर में हुई सम्पन्न हुई. जिसमें  जिला के पदाधिकारियों बैठक में शामिल हुए, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा ने बैठक ली. वहीं पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश संयोजक-सेवानिवृत बोले, कर्मचारियों को प्रकोष्ठ में शामिल कर भाजपा की के लिए संगठित करना बैठक का उद्देश्य है, प्रदेश दस लाख कर्मचारी और पेंशनर, औसतन एक परिवार के चार सदस्यों को जोड़कर यह प्रदेश की आबादी का बनता है चालीस लाख आंकड़ा. पार्टी का मिशन है ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना.

छः महीनों में जयराम सरकार ने कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है. बिना मांगे कर्मचारियों को दिए १७०० करोड़ के वित्तीय लाभ. वही उन्होंने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-पांच वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने कर्मचारियों का उत्पीड़न किया. सांसदों का घेराव कर प्रदेश में अफरातफरी का महौल पैदा करना कांग्रेस का उद्देश्य. २०१२ और २०१७ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र था एक समान. इससे साबित होता है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने नहीं किया कर्मचारियों के हित में कोई काम. भाजपा के सांसदों से हिसाब मांगने की बजाये अपने पांच वर्ष कार्यकाल का हिसाब दे कांग्रेस. लोकसभा चुनावों में भाजपा फिर से बहुमत साबित कर बनाएगी सरकार.