कृषि मंत्री धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

खबरें अभी तक। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने आज कांग्रेस पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। धनखड़ ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अहंकारी, कमजोर और मर्यादाहीन हो चुकी है। जिसके चलते अब कांग्रेस अपनी भाषा पर भी नियंत्रण खो चुकी है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस द्वारा औरंगजेब कहने पर बेहद खफा थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नियत बिल्कुल साफ है और वह लोग और देश का विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं, लेकिन इस देश को विपक्ष की कतई जरूरत नहीं है।

बल्कि देश को विकल्प की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी भी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पिछले दिनों दिल्ली में अमित शाह ने पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक ली थी। अब 30 जून को भी भाजपा के कोर ग्रुप की एक बैठक होने जा रही है। उसी संदर्भ में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि जो युद्ध से पहले बेहतर तैयारी करती है। उसे युद्ध में कम काम करने की जरूरत पड़ती है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता खुश है और सरकार के काम से प्रदेश की जनता भी बेहद खुश है। उन्होंने कांग्रेस के महिला शक्ति एप्प पर भी कांग्रेस को बधाई देते हुए तंज कसा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को फॉलो कर रही है। इसलिए उन्हें बधाई। धनखड़ बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव में संत कबीर दास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोगों को संत कबीर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सब को एक समान और बिना भेदभाव के जीवन जीने की शिक्षा दी है और सबको यह शिक्षा अपने जीवन में धारण करनी चाहिए।