धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा पर भी साधा निशाना

खबरें अभी तक। करनाल के सराफा बाजार में स्वर्णकार धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश में खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज- सबका साथ सबका विकास का दिया नारा , वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्रर हुड्डा की तीसरे चरण की जनक्रांति रथ यात्रा पर भी साधा निशाना, कहा आज कांग्रेस की आज कांग्रेस से लड़ाई, अपनी राजनीतिक विरासत बचाने के लिए एक दूसरे के साथ संघर्ष कर रहे है- हुड्डा और तवर , मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने कहा चुनाव 2019 में हो चाहे उससे पहले बीजेपी पूरी तरह तैयार है।

वहीं आज देश में जीएसटी को लागू हुए एक साल बीत जाने के सवाल पर कर्ण देव कम्बोज ने कहा देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक कदम उठाया गया था, जब यह देश मे लागू हुई थी। तब बड़ा बवाल मचाया गया था की देश को बहुत नुकसान होगा लेकिन जीएसटी आज लोगो को समझ आ गई है, समय-समय पर इसमें जो भी संशोधन की जरूरत होती है। करते रहते है, स्वर्णकार धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे मंत्री कर्ण देव कम्बोज