श्रद्धालुओं का चौथा जत्था जम्मू से रवाना, अगले 3 दिन मौसम साफ

खबरें अभी तक। अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं का चौथा जत्था रवाना हो चुका है। रविवार सुबह 6877 यात्री मौसम साफ होने के बाद जम्मू-कश्मीर से रवाना हो गए। भारतीय मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में अगले 3 दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानूमान दिया है। अमरनाथ यात्रा शनिवार को पहलगाम और बालताल  मार्गो निरंतर बारिश और रास्तों के फिसलन भरे होने के कारण रोक दी गई थी।

मानसून आने के बाद 27 जून से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण दक्षिण कश्मीर और मध्य कश्मीर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया था जिस कारण हजारों श्रद्धालु अनंतनाग के बालताल और गंदरबल में बने बेस कैंपों में फसे हुए थे। कल जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थर गिरने की भी खबरें आई पर संबंधित अधिकारियों द्वारा इसपर तुरंत की गई कार्यवाही के कारण हाइवे बंद नही हुआ।