एंबुलेंस हड़ताल का आज 7वां दिन, 63 कर्मचारी बर्खास्त

खबरें अभी तक। हिमाचल में हड़ताल कर रहे 63 एंबुलेंस कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने काम सुचारू रूप से चलाने के लिए अन्य राज्यों से 200 ड्राइवर और तकनीशियनों को भी बुलाया गया है। बर्खास्त कर्मचारियों में वो कर्मचारी शामिल हैं जो कि हड़ताल खत्म करने को तैयार नही हैं। कंपनी की हड़ताली कर्मियों से कई जगह बात हुई, लेकिन कर्मी हड़ताल पर अडिग हैं।

शिमला में भी कंपनी के कर्मचारियों ने शनिवार को सचिवालय को धरना-प्रदर्शन कर कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी उनका शोषण कर रही है। हड़ताली कर्मचारी वेतन बढ़ाने, एंबुलेंस सेवाओं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लाने जैसी मांगे कर रहे हैं। इसके चलते कर्मचारी कई जिलों में हड़ताल पर चले गए हैं। बीते छह दिनों में एंबुलेंस चालक और तकनीशिन हड़ताल कर रहे हैं।

इसके चलते मरीजों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं सरकार भी इस बारे में सारी जिम्मेदारी कंपनी पर डाल रही है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का कहना है कि हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार से बातचीत नहीं की है। उनका कहना था कि एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी ही कर्मचारियों को वेतन दे रही है, ऐसे में कर्मचारियों की मांगें कंपनी को ही माननी हैं। सरकार की ओर से वेतन सहित अन्य मांगों को हल करने को कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।