मुंबई के बाद प्रियंका-निक अमेरिका वापस न जाते हुए ब्राजील पहुंचे, जल्द कर सकते है सगाई

खबरें अभी तक। पिछले कई दिनों से सुर्खियों का हिस्सा बनी प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस को अपनी मां से मिलाने के लिए अमेरिका से मुंबई लाई थीं। इस दौरान वे मीडिया में भी छाई रहीं थी। उन्होंने न केवल गोवा में पार्टी की, बल्क‍ि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की सगाई में भी शामिल हुए।

मुंबई के बाद प्रियंका और निक अमेरिका वापस न जाते हुए ब्राजील गए हैं। दरअसल, ब्राजील के गोइआन्यो शहर में 30 जून और 1 जुलाई को निक जोनस का म्यूजिक कंसर्ट है। इसमें प्रियंका निक का साथ देंगी।

बता दें कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। फिल्म फेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस साल वो निक जोनस के साथ सगाई कर सकती हैं। सगाई जुलाई या अगस्त महीने में हो सकती है।

एक एक्ट्रेस के तौर पर प्रियंका का करियर काफी सुरक्षित है। वो मनोरंजन जगत के लिए मशहूर और भरोसेमंद चेहरा हैं। फिलहाल सलमान खान के साथ “भारत” उनके हाथ बड़ा प्रोजेक्ट है। उन्होंने पिछली कुछ फिल्मों में नायक की जगह मुख्य भूमिका में नजर आईं। अब प्रियंका शादी के बारे में प्लानिंग कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका, निक के साथ अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना चाहती हैं।