सूरजकुंड की खूनी झील ने ली 2 युवकों की जान

खबरें अभी तक। फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड की खूनी झीलों ने आज एक बार फिर दिल्ली के दो युवकों की जान ले ली। दोनों युवक दिल्ली के साकेत के रहने वाले थे और यहां मौज – मस्ती के चलते झील पर नहाने आये थे। लेकिन डूबने से दोनों युवको की मौत हो गयी। सूचना पाकर सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गौताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। युवकों से मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है और अब कल इनका पोस्टमार्टम होगा।

सरकारी अस्पताल में पड़े यह उन दोनों युवकों के शव है जो आज दिल्ली के साकेत से सूरजकुंड पहाड़ियों में बनी झील में मौजमस्ती करने और नहाने आये थे। लेकिन वह इन झीलों की गहराइयों को नहीं जानते थे और नहाते समय गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गयी। सूचना पाकर सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गौताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। युवकों से मिले दस्तावेजों और मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों की मौजूदगी में सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की दोनों युवक दिल्ली साकेत के रहने वाले थे। जिनके नाम बिलाल और राशिद है जो सूरजकुंड की झील में नहाने आये थे और डूबने से उनकी मौत हो गयी। डॉक्टर ने बताया की मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया गया है। जिनका कल सुबह पोस्टमार्टम होगा।

गौरतलब है की सूरजकुंड की अरावली पहाड़ियों में बनी अप्रकृतिक झीले अब तक दर्जनों युवाओं की जान ले चुकी है। गौरतलब है की दिल्ली एनसीआर के युवा गूगल पर सर्च करके इन झीलों के आकर्षण को देखते हुए यहां मौज मस्ती करने और नहाने आते है। लेकिन उन्हें सैकड़ों फ़ीट गहरी इन झीलों की गहराई का अंदाजा नहीं होता। ऐसे में नहाते समय वह अपनी जान गवा बैठते है। हालांकि कई जगह प्रशासन ने इन झीलों की तरफ जाने वाले रास्तों पर चेतावनी बोर्ड भी लगा रखे है इसके बावजूद युवा इन झीलों के आकर्षण के चलते अपनी जान गवा बैठते है।