स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद से जुड़ें लोग : डॉ कविता

खबरें अभी तक। सरकार का प्रयास है कि सभी लोगों को स्वास्थय सुविधाएं उपलब्ध हों और आयुष मिशन के तहत लोगों को आयुर्वेद से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सिरमौर जिला में जिला आयुर्वेद विभाग नाहन में अस्पताल में अप्रैल मास से पंचकर्म पद्यति से लोगों को उच्च स्वस्थीय सेवाएं दे रहा है। यहां पर पंचकर्मा में प्रशिक्षित कर्मी लोगों को मसाज, शिरोधार्य जैसे क्रिया कलाप से उपचार कर रहें हैं। अस्पताल में केरल से प्रशिक्षण प्राप्त ये कर्मी महिला एवं पुरुष दोनों की पंचकर्म कर रहें हैं। इससे लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है और दूर दूर से लोग पंचकर्मा हेतु यहां पहुंच रहे हैं।

पंचकर्मा से उपचार में बी पी एल एंव अन्य का इलाज निशुल्क किया जाता है। जबकि अन्यों से निर्धारित शुल्क लिया जाता है। आज बड़ी संख्या में लोग पंचकर्मा से अपना इलाज करवा रहे हैं और अपनी बिमारियों से मुक्ति पा रहे हैं।

स्थानीय ने बतायाकि वो दो तीन सप्ताह से पंचकर्मा करवा रहे हैं और इससे उन्हें बहुत लाभ मिल रहा है। महिला ने बतायाकि उनके टांगो  में बड़ी दर्द थी। लेकिन पंचकर्म करने से वो अब चलने लायक हो गयी है। महिला ने पंचकर्म को बहुत बढ़िया इलाज बताते हुए कहा कि इससे उनका कई रोग ठीक हो गए हैं।

पंचकर्म प्रभारी डॉ नीरज ने बताया कि पंचकर्म एक स्वस्थ जीवन की पध्यति है और इसमें पांच कर्म किये जाते हैं। जिससे हमारा मन और शरीर पूर्णतय स्वस्थ हो जाता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ कविता ने बताया कि नाहन  अस्पताल में नियमित रूप से पंचकर्मा किया जा रहा है और सरकार के नियम अनुसार सबका इलाज किया जा रहा है।