महिलाओं के लिए भारत बना विश्व का सबसे खतरनाक देश

खबरें अभी तक। भारतीयों के लिए महिला सुरक्षा को लेकर बड़ी ही शर्मनाक रिपोर्ट सामने आई है. भारत महिलाओं के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक देश बन चुका है. दरअसल एक सर्वेक्षण में भारत की स्थिति सीरिया और अफगानिस्तान जैसे युद्ध ग्रस्त देशों से भी कमजोर होने की बात सामने आई है. दरअसल इश सर्वेक्षण में यौन उत्पीड़न और बंधुआ मजदूरी जैसी वजहों के चलते भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में पहले स्थान पर आया है. इसके बाद अफगानिस्तान का नंबर है.

वहीं, सीरिया तीसरे, सोमालिया चौथे और सऊदी अरब पांचवें स्थान पर हैं. इस सर्वेक्षण में 550 विशेषज्ञ शामिल थे, जिनसे संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक पांच देशों का जवाब मांगा गया था. इनमें स्वास्थ्य सुविधाएं, आर्थिक संसाधन, सांस्कृतिक प्रथाएं, यौन हिंसा और उत्पीड़न और मानव तस्करी जैसे आधार भी शामिल थे. वही क्या कहना था राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का आप खुद ही सुन लीजिए

रेखा शर्मा की माने तो हां देश में एफआईआर के नम्बरों में जरूर इजाफा हुआ है. लेकिन ये सच नहीं है कि भारत महिला सुरक्षा के मामले में सबसे खतराक देश हो. भले ही खुद रेखा आर्या ने इस रिपोर्ट को मानने से इंकार किया हो लेकिन देश में बढ़ता क्राइम ग्राफ इस बात की तस्दीक करने के लिए काफी है कि. भारत महिलाओं के लिए असुरक्षित बनता जा रहा है.  वो भी तब जब देश निर्भया जैसे शर्मसार दंश को झेल चुका है.