प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ सेल्फी की होड़

खबरें अभी तक। कन्नौज जिले के इंदरगढ़ इलाके में एक किसान सम्मेलन  में हैरानी वाला मामला सामने आया है जंहा किसान सम्मेलन में भाग लेने आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की हुयी. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता एक दूसरे पर गिर भी गए.

कार्यकर्ताओ की धक्का मुक्की से प्रदेश अध्यक्ष नाराज भी हुए. मंच से नेताओ की डांट पर कार्यकर्ता शांत हुए. वहीं  किसान जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि भाजपा की दोनों सरकारे किसान के साथ छल कर रही है।