भिवानी का नागरिक अस्पताल बीमार, गंदगी ने जमाया डेरा

खबरें अभी तक। भिवानी के चौधरी बंशीलाल नागरिक अस्पताल में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है ,समस्या भी इतनी बड़ी है कि लोगों को बिमारियों से निजात दिलाने के बजाय यह अस्पताल लोगों की बिमारियों को और अधिक गंभीर बना सकता है ,क्योकि हालही में यह नागरिक अस्पताल गंदगी के चलते खुद ही बीमार है। अस्पताल के मुख्य मुख्य द्वार,आपातकालीन द्वार,पुलिस चौकी स्थल,एम्बुलेंस कंट्रोल रूम,टीबी वार्ड एवं ओपीडी से लगते वाटरकूलर वाले स्थानों पर बहुतायत में गंदगी फैली हुई है।

इस गंदगी के बारे में कई बार आवाज भी उठाई गई है पर अभी तक यहाँ अधिकारीयों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी हैं। क्या इन हालातों के चलते यहाँ मरीज ठीक हो पाएंगे।  स्वास्थ्य मंत्री जो की वीरू बन कर पानी की टंकियों पर चढ़ते थे ,तो फिर यहाँ इन हालातों से अनभिग क्यों है। अस्पताल में इस गंदगी से यही लगता है कि कही सीवरेज की पाइप लाइन ओवरफ्लों हो रही हो ,यही नहीं कि यह गन्दा पानी आज का है ,नहीं ये पानी कई दिनों से जमा है जिसपर हरे रंग की काई तक आई हुई है। लेकिन यहाँ किसी को क्या पड़ी -लेकिन मरीजों और मरीजों के साथ आने वाले परिजनों को इसका सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि यहां बीमारी बढ़ने का भय है क्योंकि अस्पताल में इस कदर गंदगी फैली हुई है ,क्या यहाँ मरीज ठीक हो पाएगा ,अधिकतर यहाँ मलेरिया के मरीज है पर यहाँ गंदगी पर फैले इन मच्छरों के कहर में मरीज ठीक हो पाएगा। जब यहाँ ये हाल है तो मरीजों का क्या ख्याल रखते होंगे। कहा कि इस गंदगी से तो और अधिक बीमारी फैलने का भय है। उन्होंने सफाई की मांग की है। कहा कि यहाँ खड़े होने की जगह ही नहीं है इन मच्छरों से तो डबल बीमार और हो रहे हैं।

इस मामले में सीएमओ और पीएमओ से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने बात तक नहीं की। इसके बाद हमारी टीम ने इस मामले को डिप्टी सीएमओ के सामने रखा तो उन्होंने कहा कि यह समस्या मिडिया के जरिए हमें मिली है ,जिसपर हम जल्द संज्ञान ले रहे हैं और जल्द इस समस्या को हल कर दिया जाएगा।