कांगड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया कुछ इस अंदाज में

खबरें अभी तक। जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया योग दिवस में योगगुरु विजयपुरी ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए के योग क्रियाएं कराई ताकि हमारे जीवन में बीमारियों से छुटकारा मिले और हमारा शरीर स्वस्थ रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लगभग 1 घंटे तक योग प्रशिक्षण किया गया। योग प्रशिक्षण में एसडीएम कांगड़ा शशिपाल नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, पंडित वेद प्रकाश, रमेश बराड़, व अन्य कई लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया और योग क्रियाएं की।

योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है; विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला है तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह व्यायाम के बारे में नहीं है, लेकिन अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में है। हमारी बदलती जीवन- शैली में यह चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद कर सकता है। तो आयें एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गोद लेने की दिशा में काम करते हैं।

संजय चौधरी ने कहा कि आज को भाग-दौड़ के जीवन में योग इंसान को शरीर, दिमाग और आत्मा को बल देता है और मनुष्य योग के जरिए ही शांति का अभास कर सकता है।  उन्होंने कहा कि योगासन भारतीय ऋषियों द्वारा मानवजाति को दिये गये सबसे अनमोल उपहारों में से एक है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ शरीर को फिट रखने वाला अभ्यास नहीं बल्कि अच्छे स्वास्थ्य का पासपोर्ट है, फिटनेस और तंदरुस्ती की कुंजी है। योग केवल वह अभ्यास नहीं जो आप सुबह करते हैं। पूरी समझदारी और जागरूकता के साथ अपने दिनभर के क्रियाकलाप करना भी योग का ही रूप है।”