पंजाबी सिंगर ‘SUKHE’ अब अक्षय कुमार के लिए गाएंगे गाना

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 4′ में सुखी का सुपरहिट सॉन्ग जगुआर’ फिल्म में शामिल किया गया है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। इस गाने को यू-टयूब पर 55 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अब यह गाना फिल्म हाउसफुल 4 में देखा जाएगा। इसकी जानकारी खुद सुखी ने अपने कॉन्सर्ट में दी थी।

अब बॉलीवुड की चाहे कोई भी फिल्म क्यों न हो पंजाबी गाने दिखाने से इन्हें थोड़ी बहुत प्रसिद्धी मिल ही जाती है। इससे पहले भी कई पंजाबी गाने बॉलीवुड फिल्मों में शामिल किए जा चुके हैं।

वहीं अगर हम हाउसफुल 4 फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ कृति सेनन, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति खरबंदा और बोमन ईरानी नजर आएंगे। वहीं खबरें आ रही हैं कि इसमें संजय दत्त, बॉबी देओल और अभिषेक बच्चन नजर आ सकते हैं। फिल्म 2019 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।