मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, गर्मी से राहत पाने के लिए करना होगा इंतजार

खबरें अभी तक। दक्षिण पश्चिम मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है।  अपने समय से पहले आए मानसून के कमजोर हो जाने से उत्तर भारत को गर्मी से राहत पाने के लिए अब और इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों में मानसून के एकबार फिर से जोर पकड़ने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के जोर पकड़ने पर देश के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश होगी। उत्तर पूर्व समेत पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ हिमाचल, हरियाणा, चंदीगढ़ और दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।