अनुष्का को पब्लिसिटी की जरूरत नहीं: किरण रिजिजू

खबरें अभी तक। सोशल मीडिया पर कूड़ा फेंकने वाले शख्स का वीडियो पोस्ट करके के बाद से अनुष्का शर्मा-विराट कोहली चर्चा का पात्र बनें हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कूड़ा फैलाने वाले अरहान सिंह और उनकी मॉम अनुष्का को खरी खोटी सुना रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का रूप ले लिया है। इस विवादित मुद्दे को लेकर जहां कुछ लोग विरुष्का के वीडियो को चिप प्रचार स्टंट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटिज की बात करें तो रणवीर सिंह और करण जौहर ने अनुष्का का समर्थन किया है।

आपकों बता दें कि हाल ही में लिस्ट में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का नाम भी ऐड हुआ है। उन्होंने अनुष्का-विराट के इस कदम का समर्थन करते हुए कूड़ा फेंकने वाले शख्स को निंदा की है।

रिजिजू ने ट्वीट कर लिखा हैं कि ”क्या सच में विराट और अनुष्का को पब्लिसिटी की जरूरत है। वे तो खुद प्राइवेसी चाहते होंगे। हमारा बर्ताव हमारी मानसिकता को दर्शाता है। नागरिक भावना सामाजिक नैतिकता है और नैतिक व्यवहार पैसे और शिक्षा से नहीं आता है। आइए भारत को साफ रखें। #SwachhBharat.”

साथ ही आपको बता दें कि अरहान की मम्मी ने अपने बेटे को सपोर्ट करते हुए विराट और अनुष्का पर उग्रता के साथ गुस्सा निकाला है। उनकी मम्मी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- अनुष्का और विराट, सफाई के नाम पर आपके चीप स्टंट से हम पब्लिसिटी बिल्कुल नहीं चाहते हैं। आप दोनों ने राइट टू प्राइवेसी का हनन करते हुए अपने फैंस और समर्थकों को एक वीडियो शेयर किया और वीडियो और अपने पोस्ट कंटेट में मेरे बेटे को लज्जित किया।  बतौर मां मैं यह बताना चाहती हूं कि आपने मेरे बेटे अरहान सिंह का चेहरा धुंधला ना कर के ना सिर्फ उसे सोशल मीडिया पर शर्मिंदा किया है बल्कि उसके लिए खतरा भी पैदा कर दिया है। बेटे की सुरक्षा के लिए मैं चिंतित हूं।

16 जून को विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते हुए देखा और उन्हें आड़े हाथों लिया। लग्जरी कार में सफर कर रहे हैं और दिमाग नहीं है। ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? हां, बिल्कुल। अगर आप ऐसा कुछ गलत होते हुए देखते हैं तो ऐसा ही करिए और जागरुकता फैलाइए।