इंडिया बिजनेस-2018अवार्ड, कुल्लू के राम शर्मा का चयन

खबरें अभी तक। कुल्लू जिले के रहने वाले राम शर्मा का चयन ‘इंडिया बिजनेस-2018’ अवार्ड के लिए हुआ है। युवक ने शहर में जाकर अपने हुनर से देश का नाम दुनियाभर में रोशन किया है। गांव दलयाड़ा के राम शर्मा को 24 जून को बंगलूर में सम्मानित किया जाएगा।

आयुर्वेद के क्षेत्र में स्वास्थ्य और सुंदरता में सराहनीय कार्य करने के लिए राम शर्मा को यह अवार्ड दिया जा रहा है। इससे पहले भी राम शर्मा अपने क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर चुके हैं। पिछले साल 20 अगस्त को इस युवा व्यवसायी के टेलेंट को देखते हुए थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल अवार्ड-2017 से सम्मानित किया गया था।

राम शर्मा आयुर्वेद के कई उत्पादों का व्यापार करते हैं प्रदेश के दुर्गम गांव दलयाड़ा में भी जश्न का माहौल है कि एक छोटे से गांव से निकला युवक चंडीगढ़ में बैठकर लाखों युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रहा है। और उसने इस छोटे से गांव का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है।