कंडक्टर भर्ती पर फिर सवाल, सिस्को संस्था ने उठाए आरोप

खबरें अभी तक। हिमाचल पथ परिवहन निगम में कंडक्टर भर्ती मामले पर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो रहा है। अब सिस्को संस्था ने इस भर्ती परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाए हैं। संस्था का आरोप है कि इस भर्ती परीक्षा में रोस्टर को दरकिनार किया गया है। आरोप है कि भर्ती में सामान्य वर्ग की विभिन्न कैटेगिरी के लिए 715 पदों के लिए विज्ञापन दिया गया था, जबकि केवल 391 उम्मीदवार को ही नौकरी दी गई है।

इसके अलावा SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए विभिन्न वर्गों में 286 पदों को भरा जाना था लेकिन इस वर्ग में इससे कहीं ज्यादा 333 पद भरे गए हैं। इसके अलावा OBC वर्ग में जहां 163 पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था, वहीं इस वर्ग में इससे कहीं ज्यादा 286 पद भरे गए हैं। संस्था के अध्यक्ष महेश ठाकुर ने शिमला में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि इस परीक्षा में रोस्टर को दरकिनार कर सामान्य वर्ग के हजारों युवाओं के साथ अन्याय किया गया है।

उनका आरोप है कि यदि दूसरे वर्गों से ही निगम में पद भरे जाने थे तो प्रबंधन ने इसके लिए विज्ञापन ही क्यों जारी किया। जिन पदों के लिए आरक्षण था केवल उन्हीं पदों पर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भरा जाना चाहिए था,