कांग्रेस में खींचतान जारी, वीरभद्र ने सुक्खू पर साथा निशाना

खबरें अभी तक। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्य की कमान किसी सक्षम नेता को सौंपने की मांग की है। बिलासपुर पार्टी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का कारण टिकटों का सही बटवारा नहीं होना था।

इस लिए वे एक सक्षम आदमी को प्रदेश की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर एक बार फिर से निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष  सुक्खू ने निशाना भी साधा। वीरभद्र ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार से साबित होता है कि सुक्खू अपनी जिम्मेदारियां सही तरीके से नहीं निभा सके हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए अब अधिक समय नहीं रह गया है। लिहाजा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रदेश से लोकसभा की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालनी होंगी। इसके लिए नेतृत्व में बदलाव बेहद जरूरी है।