पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र करेंगे रैली, कांग्रेस पार्टी ने झोंकी पूरी ताकत

खबरें अभी तक। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर माहौल बनाने के लिए निकले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भाखड़ा विस्थापितों के शहर बिलासपुर में दहाड़ेंगे. नगर परिषद के प्रांगण में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को रैली का नाम दिया गया है जिसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है.

लोकसभा चुनाव नजदीक होने के चलते वीरभद्र सिंह की बिलासपुर रैली को अहम माना जा रहा है। जिला के वरिष्ठ नेता एवं नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर के साथ ही जिला कार्यकारिणी रैली की तैयारियों में जुटी है और रामलाल ठाकुर ने प्रेस कान्फ्रेंस में एकजुट होकर रैली को सफल बनाने का दावा किया है।

वीरभद्र सिंह की बिलासपुर रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने ताकत झोंक दी है। रैली मे ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए घर घर पहुंचकर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी फील्ड में मोर्चा संभाला हुआ है।