ताज महल का नाम बदलकर राम महल हो : भाजपा विधायक

खबरें अभी तक। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर सुर्खियों में छाये हुए है भाजपा के आला नेता लाख दावा कर ले लेकिन कोई फर्क नही पड़ता ताजा मामला बलिया से है जहा बैरिया से भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने बयान दिया है कि मेरा बस चले तो मुस्लिम शासकों के नाम बने रोड और स्मारक का नाम बदल देना चाहिए.

ताजमहल को राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए. वहीं विक्टोरिया पैलेश को जानकी पैलेश या पार्वती पैलेश कर देना चाहिए|