NH 24 पर भारतीय किसान यूनियन का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

खबरें अभी तक। रामपुर में नेशनल हाइवे 24 पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बैनर के तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर सब्जियों को हाइवे पर फेंक कर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान भुखमरी पे हैं और आत्महत्या कर रहा हैं।

केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। ऐसे हालातों में हम जाए तो कहा जाए। बाजारों में हमारी फसल नहीं बिक रही है तो हम सड़कों पर इन सब्जियों को फैंक रहे हैं। हमारी फसलों को खरीदने को कोई तैयार नही है।  किसानों ने केंद्र की मोदी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दुबारा सत्ता में आना है तो किसानों का कर्जा माफ कर दो और डॉक्टर स्वामी नाथ आयोग की सिफारिश लागू कर दो। वरना फिर से सत्ता में आना मुश्किल है। केंद्र सरकार विकास की नहीं बल्कि तोड़ने की बात करती है।